आज के समय की ठीक तुलना अंगेजों के समय से की जानी चाहिए . फर्ज कीजिये १९४७ के पहले कोई भी भारतीय बर्तानिया शासन के खिलाफ प्रोटेस्ट करता तो उसका क्या हाल होता , यही जो दिल्ली पुलिस ने राम लीला मैदान पे ४ जून को किया था और मुकदमा जैसे ब्रिटिश न्यायधीशों (परन्तु याद रहे तब भी और अब भी न्याय नहीं फैसले होते हैं ) के पास जाता था वैसे ही हमारी कोर्ट में गया और फैसला कमोबेस वैसे ही आया ...protestors पे भी इल्जाम लगा दिया . ये तो ऐसा लग रहा है की सरकार को भी खुश कर दो और जनता को भी ...पूरी तरह से क़ानूनी दाव पेंच से भरा हुआ फैसला , यानी अपने अपने हिसाब से interpret कर के खुश भी हो जाओ और थोडा नाराज भी हो लो .....मुद्दे से ध्यान फिर हटा दिया गया . कला धन ऐसा मुद्दा है की जिसमे बहुतेरे लोगों के पैसे लगे हुए हैं , ये सीधा दिल पे तीर मरने वाला मुद्दा है (देखा जाय तो आय से अधिक संपत्ति काला धन की श्रेणी में आती है ) , जितने भी नेता , सरकारी अफसर हैं उनके तनख्वाह के हिसाब से उनका रहन सहन होता है क्या ?? (सरकारी नौकरी का ज्यादा charm इसीलिए भी होता है की पक्की नौकरी और दुनिया भर के allowences , काम करो ना करो कौन भला निकाल सकता है ) जहाँ तक भ्रष्टाचार की बात है तो ये तो लम्बी लडाई है , CBI, IB, CVC, THE ANTI-CORRUPTION ACT, 1967.The Prevention of Corruption Act,The Prevention of Money Laundering Act ,.....फिर लोकायुक्त और अब या जाने कब एक और कानून (लोकपाल) आदि आदि .....आम आदमी को कभी कभी बेबसी सी लगती है की करे तो क्या करे , कितने कितने खून करने वाले , कानून को रोज तोड़ने वाले जेल में बैठे बैठे ही चुनाव लड़ जाते है (कानून में है की भारत का नागरिक होना चाहिए, पढ़ा लिखा या अनपढ़)( और फैसला तो हुआ नहीं है अभी केस चल रहा है ) और जब चुनाव जीत जायेंगे तो वही संसद में बैठ कर कानून बनायेंगे . कोर्ट के फैसले जो अक्सर लचर ही साबित होते हैं , को देख कर इन्सान बेबस सा हो जाता है . अंग्रेजों के समय आजादी के लिए गाँधी जी के आन्दोलन , लाल बाल पाल का स्वदेशी अभियान और क्रांतिकारियों का अथक प्रयास , अंग्रेजों को भागने में सहायक हुआ . अभी फिर स्थिति वैसी ही बनती जा रही है , २-४ -१० साल में फिर से चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह , पंडित रामप्रसाद बिस्मिल , अशफाक उल्लाह खान, राजेंदर लहरी, सुखदेव, राजगुरु , नेता जी आदि आदि जैसे लाखो लोग सरेआम जंग में उतर जायेंगे और आज का युवा कहीं अंग्रेजों की तरह इन भ्रष्ट नेताओं को मरना काटना शुरू न करदे ...क्यों की मौत से तो मौत भी डरती है और कमजोर इन्सान तो और भी .....स्वराज्य......
यहाँ गोपालप्रसाद व्यास की लाइने प्रासंगिक सी लगती हैं :::::::
वह खून कहो किस मतलब का,जिसमें उबाल का नाम नहीं।
वह खून कहो किस मतलब का,आ सके देश के काम नहीं।
वह खून कहो किस मतलब का,जिसमें जीवन, न रवानी है!
जो परवश होकर बहता है,वह खून नहीं, पानी है!
उस दिन लोगों ने सही-सही,खून की कीमत पहचानी थी।
जिस दिन सुभाष ने बर्मा में,मॉंगी उनसे कुरबानी थी।
बोले, "स्वतंत्रता की खातिर,बलिदान तुम्हें करना होगा।
तुम बहुत जी चुके जग में,लेकिन आगे मरना होगा।
आज़ादी के चरणें में जो,जयमाल चढ़ाई जाएगी।
वह सुनो, तुम्हारे शीशों के फूलों से गूँथी जाएगी।
आजादी का संग्राम कहीं,पैसे पर खेला जाता है?
यह शीश कटाने का सौदा नंगे सर झेला जाता है"
यूँ कहते-कहते वक्ता की आंखों में खून उतर आया!
मुख रक्त-वर्ण हो दमक उठा दमकी उनकी रक्तिम काया!
आजानु-बाहु ऊँची करके,वे बोले, "रक्त मुझे देना।
इसके बदले भारत की आज़ादी तुम मुझसे लेना।"
हो गई सभा में उथल-पुथल,सीने में दिल न समाते थे।
स्वर इनकलाब के नारों के कोसों तक छाए जाते थे।
“हम देंगे-देंगे खून” शब्द बस यही सुनाई देते थे।
रण में जाने को युवक खड़े तैयार दिखाई देते थे।
बोले सुभाष, "इस तरह नहीं,बातों से मतलब सरता है।
लो, यह कागज़, है कौन यहॉं आकर हस्ताक्षर करता है?
इसको भरनेवाले जन को,सर्वस्व-समर्पण काना है।
अपना तन-मन-धन-जन-जीवन माता को अर्पण करना है।
पर यह साधारण पत्र नहीं,आज़ादी का परवाना है।
इस पर तुमको अपने तन का कुछ उज्जवल रक्त गिराना है!
वह आगे आए जिसके तन में खून भारतीय बहता हो।
वह आगे आए जो अपने को हिंदुस्तानी कहता हो!
वह आगे आए, जो इस पर खूनी हस्ताक्षर करता हो!
मैं कफ़न बढ़ाता हूँ, आए जो इसको हँसकर लेता हो!"
सारी जनता हुंकार उठी-हम आते हैं, हम आते हैं!
माता के चरणों में यह लो,हम अपना रक्त चढाते हैं!
साहस से बढ़े युबक उस दिन,देखा, बढ़ते ही आते थे!
चाकू-छुरी कटारियों से,वे अपना रक्त गिराते थे!
फिर उस रक्त की स्याही में,वे अपनी कलम डुबाते थे!
आज़ादी के परवाने पर हस्ताक्षर करते जाते थे!
उस दिन तारों ने देखा था हिंदुस्तानी विश्वास नया।
जब लिक्खा महा रणवीरों ने ख़ूँ से अपना इतिहास नया।